कानपुर: कुर्मी परिवार समागम ने 17 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, IIT कानपुर, ARTO और बैंक ऑफिसर बने प्रतिभाएं

कानपुर नगर राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर रविवार 28 जून 2026 को विश्व बैंक बर्रा स्थित स्मृति पैलेस में कुर्मी परिवार समागम द्वारा भव्य विचार गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की 17 प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह व पौधे देकर सम्मानित किया गया।

समाज को संगठित करना मुख्य उद्देश्य
कुर्मी परिवार समागम के आशीष सचान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज को संगठित कर तन-मन-धन से समाज के लोगों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है।

शाहूजी महाराज के योगदान पर चर्चा

एच.बी.टी.यू. के प्रोफेसर डॉ. बृजेश कटियार ने बताया कि राजर्षि शाहूजी महाराज का जन्म 1874 में हुआ और 1894 में वे कोल्हापुर के राजा बने। 1922 में उनका निधन हुआ। वर्ष 1919 में फूलबाग में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय समाज ने उन्हें 'राजर्षि' की उपाधि दी थी। उन्होंने निशुल्क शिक्षा, गांव-गांव स्कूल और महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार दिलाने जैसे क्रांतिकारी कार्य किए।

लेबर कमिश्नर ने दिया प्रेरणा संदेश* 

मुख्य अतिथि लेबर कमिश्नर नवनीत वर्मा ने कहा कि अभिभावक बच्चों को शिक्षित करें और नौकरी के साथ व्यवसाय में भी आगे बढ़ाएं, जिससे देश आत्मनिर्भर बनेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुदामा प्रसाद 'अकेला' ने की।

17 मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान* 

समारोह में इन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया:

1. निकिता सचान* - इनकम टैक्स ऑफिस में सुपरिंटेंडेंट पद पर चयन 2026  

*2. पार्थिवी सचान* - CBSE इंटर 2026 में 98.20%, JEE में ऑल इंडिया 666 रैंक, IIT कानपुर में प्रवेश  

*3. तनु हरि* - UP PSC 2024 से ARTO पद पर चयन  

*4. प्रतिष्ठा सचान* - दिल्ली यूनिवर्सिटी में 9.7 CGPA, इंद्रप्रस्थ कॉलेज में प्रथम स्थान  

*5. रोहित सचान* - JEE Adv में OBC रैंक 5424, IIT BHU में प्रवेश  

*6. प्राप्ती सचान* - लॉ में PhD, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लॉ ऑफिसर पद पर चयन  

*7. श्रृष्टि सिंह* - ICSE हाई स्कूल 2026 में 99.80%, ऑल इंडिया 2nd रैंक  

*8. याशी सचान* - ICSE इंटरमीडिएट 2026 में 98.50%  

*9. कुणाल पटेल* - CBSE इंटरमीडिएट 2026 में 96.60%  

*10. रवीश कटियार* - CBSE हाई स्कूल 2026 में 93.33%  

*11. कुशाग्र सचान* - ICSE इंटरमीडिएट 2026 में 93.17%  

*12. आर्यन उमराव* - UP बोर्ड हाई स्कूल 2026 में 93.17%  

*13. अदिति सिंह* - CBSE हाई स्कूल 2026 में 94.67%  

*14. वेदांश सचान* - CBSE हाई स्कूल 2026 में 92.16%  

*15. अनुराग सचान* - CBSE हाई स्कूल 2026 में 91.50%  

*16. अनन्या सचान* - UP बोर्ड हाई स्कूल 2026 में 91.50%  

*17. प्रिंस* - UP बोर्ड हाई स्कूल 2026 में गणित में 100% के साथ 91.17%  

सभी प्रतिभाओं को संस्कार शाला के शैलेंद्र सचान ने एक-एक पौधा भी भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ने किया।

रिपोर्ट - जितेंद्र कुमार सिंह पटेल, 

सत्य का असरसमाचार पत्र कानपुर 

संपर्क सूत्र 9956834016


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा