कानपुर: ट्रैफिक पुलिस-ARTO का संयुक्त अभियान, NH-34 पर 161 वाहनों का चालान, 1 दिन में 2563 चालान काटे

*कानपुर नगर।* शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार 27 जून 2026 को थाना बिठूर क्षेत्र में उच्चाधिकारियों के आदेश पर ARTO विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया।


 ➡️संयुक्त चेकिंग में हुई कार्रवाई 

अभियान के दौरान ट्रक और डंपर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान ओवरलोड वाहन, बिना नंबर प्लेट, एक्सल उठाकर चल रहे ट्रक, बिना वैध कागजात के वाहन और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।

➡️NH-34 पर स्पेशल अभियान

राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए 8 स्थानों पर बैरियर लगाकर ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई के लिए हर 20 किमी पर 3 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गई हैं।

➡️27 जून को की गई कार्रवाई का विवरण:

- *NH-34 पर:* 48 ट्रक, 5 बस, 108 चार पहिया/दो पहिया सहित *161 वाहनों का ओवरस्पीड में चालान* किया गया।

- *NH-19 पर:* 3 ट्रक, 8 बस, 110 चार पहिया/दो पहिया सहित *122 वाहनों का चालान* हुआ।

- *गंगा बैराज पर:* *72 वाहनों का ओवरस्पीड में चालान* किया गया।

➡️26 जून को 2563 चालान

उच्चाधिकारियों के आदेश पर 26 जून को भी ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई हुई। एक दिन में कुल *2563 चालान* काटे गए। इसमें *रॉन्ग साइड 299, ट्रिपल सवारी 180, HSRP 55 और अन्य 2004* चालान शामिल हैं।

➡️ट्रैफिक पुलिस की जनता से अपील:

1. रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं।

2. हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।

3. गति सीमा का पालन करें।

4. ओवरटेक हमेशा दाहिने से करें।

5. शराब पीकर वाहन न चलाएं।

पुलिस ने कहा कि नियमों का पालन आपकी और दूसरों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। *"सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है - नियमों का पालन करें व दूसरों को भी प्रेरित करें।"*

संपादकः सत्य का असर समाचार पत्र, कानपुर

पत्रकारः जितेंद्र कुमार सिंह पटेल

संपर्क सूत्र: 9956834016

ईमेल: satyakaasarnews24@gmail.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा