कानपुर: ओवरस्पीड पर यातायात पुलिस का शिकंजा, NH-34 पर 164 वाहनों का चालान
कानपुर नगर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर ने कमर कस ली है। राष्ट्रीय राजमार्ग-34 यानी NH-34 पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए खास कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत NH-34 पर 8 स्थानों पर बैरियर स्थापित कर ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही तेज गति से चलने वाले वाहनों पर रोकथाम के लिए हर 20 किमी पर 3 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गई हैं। इन इंटरसेप्टर के जरिए ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई लगातार की जा रही है।
यातायात पुलिस ने 7 जून 2026 को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान NH-34 पर 68 ट्रक, 6 बस और 90 चार पहिया व दो पहिया वाहन समेत कुल 164 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया। वहीं NH-19 पर भी अभियान तेज रहा। यहां 5 ट्रक, 9 बस और 95 चार पहिया व दो पहिया वाहन पकड़े गए। कुल 109 वाहनों के चालान काटे गए। गंगा बैराज पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई और 53 वाहनों का ओवरस्पीड में चालान किया गया।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने आम जनता से अपील की है कि वह यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने कहा कि रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें। सड़क पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें और ओवरटेक हमेशा दाहिने से करें। साथ ही यातायात संकेतों का पालन करें और शराब पीकर वाहन बिल्कुल न चलाएं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान की हिफाजत भी करता है। "सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है - नियमों का पालन करें व दूसरों को भी प्रेरित करें"। उच्च अधिकारियों के आदेश पर 6 जून 2026 को भी यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई थी।
अगर किसी को कोई असुविधा हो तो ट्रैफिक कंट्रोल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर नगर
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
संपर्क सूत्र 9956 834016

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें