कानपुर में रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर यातायात पुलिस का शिकंजा, एक दिन में 1063 वाहन चालकों के कटे चालान
कानपुर में रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर यातायात पुलिस का शिकंजा, एक दिन में 1063 वाहन चालकों के कटे चालान
कानपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कानपुर यातायात पुलिस ने 16 जून 2026 को रॉन्ग साइड यानी विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था के आदेश पर शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों और व्यस्त मार्गों पर सघन चेकिंग की गई।यातायात पुलिस और सिविल पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रवर्तनात्मक कार्रवाई करते हुए 1063 वाहन चालकों का चालान काटा। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को समझाया कि रॉन्ग साइड में वाहन चलाना न केवल उनके जीवन के लिए खतरनाक है, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।
➡️1063 चालान का ब्रेकअप
यातायात पुलिस द्वारा 758 चालान काटे गए। क्रिटिकल कोरिडोर टीम ने 160 और सिविल पुलिस ने 145 चालान किए। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित लेन में चलने और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की।
पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सही दिशा में वाहन चलाएं। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।शहरवासियों ने यातायात पुलिस के इस अभियान की सराहना की है।
सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
संपर्क सूत्र 9956 834016


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें