यूपी सरकार का बड़ा कदम: 'सूचना प्रवाह' यूट्यूब चैनल लॉन्च, अब योजनाओं की जानकारी मिलेगी सीधे मोबाइल पर
यूपी सरकार का बड़ा कदम: 'सूचना प्रवाह' यूट्यूब चैनल लॉन्च, अब योजनाओं की जानकारी मिलेगी सीधे मोबाइल पर
लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने डिजिटल संचार को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल "सूचना प्रवाह" का शुभारंभ लोक भवन, लखनऊ में किया गया।
सूचना निदेशक विशाल सिंह और अपर सूचना निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से चैनल का उद्घाटन किया। इस मौके पर निर्माता फिल्म अभय कुमार श्रीवास्तव और फिल्म निर्माण प्रबंधक संदीप पांडेय सहित विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
अब सीधे मोबाइल पर मिलेगी सरकारी जानकारी
"सूचना प्रवाह" यूपी सरकार का आधिकारिक डिजिटल मंच होगा। इसके जरिए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, महत्वपूर्ण निर्णयों और उपलब्धियों की प्रमाणिक जानकारी सीधे आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।
चैनल पर विभाग द्वारा बनाए गए वृत्तचित्र, विशेष रिपोर्ट, प्रेरणादायी वीडियो और सरकारी अभियानों का नियमित प्रसारण होगा। यानी अब जनता को सरकारी योजनाओं की सही और समय पर जानकारी एक ही क्लिक पर मिल जाएगी।
डिजिटल युग का सशक्त सेतु
सूचना निदेशक विशाल सिंह ने कहा कि आज के समय में डिजिटल मीडिया जनसंचार का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। "सूचना प्रवाह" सरकार और जनता के बीच संवाद का सशक्त सेतु साबित होगा। इस मंच पर योजनाओं और नीतियों की जानकारी सरल, सहज और आकर्षक अंदाज में दी जाएगी ताकि हर नागरिक उसे आसानी से समझ सके।अपर निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि विभाग आधुनिक तकनीकों को अपनाकर जनसंचार के नए आयाम स्थापित कर रहा है। "सूचना प्रवाह" के जरिए प्रदेश की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जाएगा।यह चैनल सरकार की उपलब्धियों और जनहित की खबरों को फैलाने का एक प्रभावी मंच बनेगा और शासन-प्रशासन के बीच की दूरी कम करेगा।
सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
संपर्क सूत्र 9956834016

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें