कानपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते DCP ट्रैफिक ने किया शहर के चौराहों का निरीक्षण, अभ्यर्थियों को समय से पहुंचने के निर्देश
UP पुलिस भर्ती परीक्षा 8 जून: DCP रवीन्द्र कुमार ने हैलट से नौबस्ता तक की यातायात व्यवस्था, एंबुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर
कानपुर में कल पुलिस भर्ती परीक्षा: DCP ने घंटाघर, झकरकटी, रमादेवी समेत 15 पॉइंट चेक किए, जाम पर कड़ी नजर
*कानपुर आज दिनांक 08 जून 2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात, कानपुर नगर श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती लिखित परीक्षा के दृष्टिगत शहर के प्रमुख तिराहों, चौराहों एवं अस्पताल क्षेत्रों का स्थलीय एवं भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा हैलट चौराहा, कार्डियोलॉजी चौराहा, गोल चौराहा, नन्दलाल चौराहा, चावला चौराहा, दीप तिराहा, बर्रा चौराहा, सचान चौराहा, रमईपुर एवं नौबस्ता चौराहा सहित परीक्षा केंद्रों से जुड़े प्रमुख मार्गों का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान यातायात व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन, अभ्यर्थियों के आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्गों की उपलब्धता, संभावित यातायात दबाव वाले स्थानों तथा सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया।
महोदय द्वारा संबंधित यातायात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान यातायात को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक वाहन पार्किंग, अतिक्रमण एवं जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक समय से पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा आमजन के आवागमन को भी सुगम बनाए रखने हेतु पर्याप्त यातायात पुलिस बल की तैनाती की जाए। निरीक्षण के दौरान यातायात संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान हैलट अस्पताल, कार्डियोलॉजी संस्थान एवं अन्य प्रमुख चिकित्सीय संस्थानों के आसपास यातायात का संचालन निर्बाध एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जाए, जिससे मरीजों, तीमारदारों एवं आपातकालीन सेवाओं विशेषकर एम्बुलेंसों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की ओर आने वाले अभ्यर्थियों एवं अस्पताल क्षेत्र में आने-जाने वाले नागरिकों के मध्य यातायात का समुचित समन्वय स्थापित करते हुए जाम की स्थिति को रोकने हेतु आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।
भर्ती परीक्षा के दौरान शहर के यातायात की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण स्थलों—घंटाघर चौराहा, झकरकटी बस अड्डा क्षेत्र, टाटमिल चौराहा, नौबस्ता चौराहा, रमादेवी चौराहा एवं बड़ा चौराहा—पर विशेष सतर्कता एवं प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने व यातायात का निर्बाध संचालन, जाम की रोकथाम तथा अभ्यर्थियों, आमजन एवं आपातकालीन सेवाओं के वाहनों के सुगम आवागमन हेतु समुचित व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए।
सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर नगर
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
संपर्क सूत्र 9956 834016


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें