सुख्खा पुरवा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का निरीक्षण, 25 घरों का सर्वे किया गया

कानपुर नगर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गुरुवार को CMO डॉ. हरिदत्त नेमी एवं जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने सुख्खा पुरवा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों एवं दस्तक अभियान के 12 प्रमुख रोगों से बचाव की जानकारी दी। 25 घरों का सर्वे और 155 जल पात्रों की जांच की गई, जिसमें कहीं भी मच्छरों का लार्वा नहीं मिला। CMO ने लोगों से अपील की कि घर के आसपास पानी जमा न होने दें, बर्तनों को ढककर रखें और मच्छररोधी उपाय अपनाएं। निरीक्षण में सहायक मलेरिया अधिकारी, नगर निगम, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। हेल्पलाइन: 0512-2333810, 9335301096

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा