कानपुर में 16 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा, दोपहर 2 से रात 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन, जानें कौन सा रूट बंद
कानपुर श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के चलते कानपुर में 16 जुलाई 2026 को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस द्वारा जारी प्रेस-नोट के अनुसार *दिनांक 16.07.2026 को दोपहर 14:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक* शहर के पश्चिम और मध्य जोन में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
पश्चिम जोन में डायवर्जन*
1. *बिट्टूर तिराहा / कल्याणपुर की तरफ से आने वाला यातायात बैरी पुलिया से दाहिने मुड़कर इंटर नगर रोड होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
2. *यश कोठारी / मैनावती मार्ग से आने वाला यातायात* सिंहपुर तिराहा होते हुए बिट्टूर तिराहा / कल्याणपुर की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन सिंहपुर तिराहा से बाएं मुड़कर मैनावती मार्ग होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
मध्य जोन में डायवर्जन*
1. *हैलट हॉस्पिटल / पालीवाल तिराहा की तरफ से आने वाले वाहन* गोल चौराहा / देवकी सिनेमा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
2. *फजलगंज चौराहा की तरफ से आने वाले वाहन* पालीवाल की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मरियमपुर चौराहा से बाएं मुड़कर चेन फैक्ट्री / खोंचा मंडी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क करें।
1. *ट्रैफिक कंट्रोल रूम:* `9305104340`
2. *ग्रीन कॉरिडोर सेल:* `9454402413`
पुलिस ने वाहन चालकों से विशेष अनुरोध किया है कि सड़क पर चल रही *एम्बुलेंस को प्राथमिकता* देते हुए तुरंत रास्ता दें। आपकी जागरूकता और त्वरित प्रतिक्रिया किसी के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है । सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर नगर सम्पर्क सूत्र 9956 8340 16

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें