भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD लखनऊ ने 20 जुलाई 2026 को सुबह 10:53 बजे उत्तर प्रदेश के लिए जिला स्तरीय Nowcast जारी किया

पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 

कानपुर लखनऊ भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD लखनऊ ने 20 जुलाई 2026 को सुबह 10:53 बजे उत्तर प्रदेश के लिए जिला स्तरीय Nowcast जारी किया है। ये अलर्ट दोपहर 1:53 बजे तक के लिए वैध है।

IMD के अनुसार आज UP के ज्यादातर जिलों में हल्की आंधी, बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। Machhlishahr और आसपास के इलाकों में पीला अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है सचेत रहने की जरूरत है।

कानपुर नगर, उन्नाव, बलरामपुर, बुलंदशहर, संभल जिलों में भारी बारिश और 40-50 KMPH की तेज हवा के साथ लाल अलर्ट है। गाजीपुर, बलिया, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में मध्यम से तेज बारिश और बिजली का ऑरेंज अलर्ट है।

IMD ने लोगों से अपील की है कि बारिश और बिजली के दौरान पेड़, खंभे और खुले स्थानों से दूर रहें। घर के अंदर सुरक्षित जगह पर रहें। किसानों को सलाह है कि वो खेत में काम करने से बचें। मौसम साफ होने तक इंतजार करें।

सत्य का असर समाचार पत्र के पाठकों से अनुरोध है कि मौसम अपडेट पर नजर रखें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। 

सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा