CM डैशबोर्ड पर खराब प्रगति पर DM सख्त, 5 अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि`
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
कानपुर नगर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर अंकित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। खराब प्रगति पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से चेताया कि शासन की मंशा के अनुरूप अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
उन्होंने चेतावनी पत्र पाने वाले अधिकारियों को भी आगाह किया कि यदि उनके कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं आया तो भविष्य में प्रतिकूल प्रविष्टि सहित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा में पांच अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ कई अन्य को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
किन-किन पर हुई कार्रवाई: आबकारी विभाग:* लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि
मंडी परिषद:* मंडी आय में खराब प्रगति पर मंडी सचिव विजन बालियान को प्रतिकूल प्रविष्टि। बिना अनुमति बैठक से अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने के निर्देश
- *अन्य:* जिला प्रोबेशन अधिकारी, एडीओ पंचायत पतारा और खन अधिकारी पारसनाथ यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि
- *नगर निगम:* आईजीआरएस में 1574 में से 759 प्रकरणों में असंतुष्ट फीडबैक पर अपर नगर आयुक्त को चेतावनी पत्र
- *राजस्व:* एआईजी स्टांप को चेतावनी पत्र। चारों तहसीलों को अंश निर्धारण में खराब प्रगति पर चेतावनी पत्र
जिलाधिकारी ने विद्युत देयकों की वसूली में लापरवाही पर भी नाराजगी व्यक्त की और नियमानुसार वसूली सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. विवेक चतुर्वेदी, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह सहित समस्त तहसीलों के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तथा विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
संपर्क सूत्र: 9956 8340 16

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें