कृषि विश्वविद्यालय ने मनाई स्वतंत्रता संग्राम के महानायक चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती`

पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 

कानपुर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर संजीव गुप्ता ने आज बृहस्पतिवार, 23 जुलाई को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं क्रांतिकारी वीर चंद्रशेखर आजाद की विश्वविद्यालय में 120वीं जयंती मनाई। 

कुलपति डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे महान सपूतों के बलिदान से ही देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मुझे अपार खुशी है कि इस भारत के महान सपूत क्रांतिकारी के नाम पर हमारे विश्वविद्यालय का नाम है। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महान क्रांतिकारी के हृदय में देश व मातृ भूमि के लिए इतना प्रेम था कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही अंग्रेजों के विरुद्ध लोहा लेना शुरू किया और फिर अपना संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया। आजाद अंतिम सांसों तक आजाद रहे। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने क्रांतिकारी सपूत को नमन किया।

सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर 

पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 

संपर्क सूत्र: 9956 8340 16

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा