कानपुर: DM जितेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे हैलेट, NH हादसे के घायलों का जाना हाल, डॉक्टरों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश

कानपुर नगर। आज नेशनल हाईवे पर हुई दुखद सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का हालचाल जानने के लिए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह हैलेट अस्पताल पहुंचे।

जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने प्रत्येक घायल से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी घायलों का बेहतर एवं समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

जिलाधिकारी ने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढाढस बंधाते हुए हर संभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

गौरतलब है कि आज सुबह थाना महाराजपुर क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाईवे पर ओवरटेक के दौरान एक वाहन ट्रक से टकरा गया था। इस दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल उपचार हेतु हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

जिलाधिकारी के साथ अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉक्टर संजय काला और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

संपादकः सत्य का असर समाचार पत्र, कानपुर

पत्रकारः जितेंद्र कुमार सिंह पटेल

संपर्क सूत्र: 9956834016

ईमेल:satyakaasarnews24@gmail.com

खबर को जरुर शेयर करें 

ताकि लोगों को जानकारी मिल सके

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा