GSVM मेडिकल कॉलेज में प्रसूति विभाग में हाई डिपेंडेंसी यूनिट का उद्घाटन 21 जुलाई को`
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
`GSVM मेडिकल कॉलेज में प्रसूति विभाग में हाई डिपेंडेंसी यूनिट का उद्घाटन 21 जुलाई को
*कानपुर।* जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में नवस्थापित _हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU)_ का उद्घाटन समारोह 21 जुलाई 2026, मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे विभाग के प्रथम तल स्थित HDU में होगा।इस अवसर पर _मुख्य अतिथि_ के रूप में डॉ. संजय काला, प्राचार्य एवं अधिष्ठाता,जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज, कानपुर उपस्थित रहेंगे।_विशिष्ट अतिथि_ के रूप में डॉ. ऋचा गिरी, उप प्राचार्य तथा डॉ. सौरभ अग्रवाल, SIC, जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की _अध्यक्षता_ विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू गुप्ता करेंगी।प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि HDU की शुरुआत से गंभीर गर्भवती महिलाओं को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिलेगी।
विभाग ने समस्त समाचार पत्रों, चैनलों एवं मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपनी उपस्थिति एवं मीडिया कवरेज प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
स्थान:* HDU, प्रथम तल, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज, कानपुर
*दिनांक:* 21 जुलाई 2026, मंगलवार
*समय:* दोपहर 1:00 बजे
रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
सत्य का असर समाचार पत्र, कानपुर
संपर्क सूत्र: 9956834016

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें