कानपुर बर्रा पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई: 4 किलो 84 ग्राम चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। STF कानपुर और थाना बर्रा पुलिस की संयुक्त टीम ने 4 किलो 84 ग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण के निर्देशन में 20 जुलाई 2026 की रात परमटा स्थित अंडरपास के पास होटल के सामने चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान शारिक पुत्र शब्बीर आलम, निवासी 101/42 हाता गम्मू खां कर्नलगंज, उम्र 28 वर्ष और रियाज खान पुत्र सिराजुद्दीन, निवासी 101/42 चक नं. 101 कर्नलगंज, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है।

तलाशी में शारिक के बैग से 2.547 किलो और रियाज के झोले से 1.537 किलो चरस बरामद हुई। कुल 4 किलो 84 ग्राम नेपाली चरस मिली है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नेपाल से चरस लाकर कानपुर और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना बर्आ में मु.अ.सं. 237/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे काफी समय से इस अवैध धंधे में लगे थे।

पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा