कानपुर: DCP सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने ली समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं पर दी कड़ी चेतावनी

कानपुर दिनांक 26.07.2026 को पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) डॉ. अर्चना सिंह द्वारा पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन कार्यालय, स्वरूप नगर में सेंट्रल जोन के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित किया गया। बैठक में लंबित एवं विचाराधीन विवेचनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई

बैठक में अधिकारियों ने निम्न निर्देश दिए:

➡️ लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी:अकारण लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विवेचकों को कड़ी चेतावनी दी गई। प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष, साक्ष्य-आधारित एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

➡️ वैज्ञानिक विवेचना पर जोर:* प्रत्येक विवेचना में भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का प्रभावी संकलन एवं समावेश करते हुए वैज्ञानिक एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए, जिससे प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

➡️ माफिया पर निगरानी:* अपराधी, सांप्रदायिक एवं माफिया प्रवृत्ति के व्यक्तियों का घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करने, उनके आपराधिक इतिहास का अद्यतन परीक्षण करने तथा उनकी गतिविधियों पर सतत एवं प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

➡️ अपराध नियंत्रण अभियान:* क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत, प्रभावी एवं निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण हेतु सतत अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

➡️ पारदर्शिता के निर्देश:* सभी विवेचकों को विवेचनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए प्रत्येक प्रकरण में निर्धारित मानकों का पालन करने, गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने के उद्देश्य से गंभीरता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा