कानपुर: फर्जी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 6 गिरफ्तार, युवाओं से लाखों की ठगी`

पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 

कानपुर थाना हनुमंत विहार पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी मल्टी-लेवल मार्केटिंग यानी पिरामिड चेन गिरोह के 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार अभियुक्त `विन मेकर आयुर्वेदा प्राइवेट लिमिटेड` के नाम पर ₹20,000–₹25,000 प्रतिमाह नौकरी का लालच देकर विभिन्न राज्यों के बेरोजगार युवाओं को कानपुर बुलाते थे। 

रजिस्ट्रेशन एवं जॉइनिंग के नाम पर प्रत्येक युवक से ₹15,000–₹30,000 वसूलकर उन्हें एक सामान्य किट दी जाती थी। इसके बाद उन्हें पिरामिड नेटवर्क में नए सदस्य जोड़ने के लिए दबाव बनाया जाता था। इस तरह गिरोह ने लाखों रुपये की ठगी की है।

छापेमारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 06 मोबाइल फोन, 01 सीपीयू, ₹3,600 नगद एवं ठगी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

थाना हनुमंत विहार पर पंजीकृत अभियोग में गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 

सत्य का असर समाचार पत्र, कानपुर

संपर्क सूत्र: 9956834016

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा