कानपुर: KVK दलीपनगर में लगा धान का 'क्रॉप कैफेटेरिया', किसान खुद चुन सकेंगे बेहतर प्रजाति`

कानपुर: KVK दलीपनगर में लगा धान का 'क्रॉप कैफेटेरिया', किसान खुद चुन सकेंगे बेहतर प्रजाति।

*कानपुर।* चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दलीपनगर के प्रक्षेत्र पर धान फसल की विभिन्न प्रजातियों के प्रदर्शन हेतु _क्रॉप कैफेटेरिया_ लगाया गया है।

केंद्र के वैज्ञानिक डॉ खलील खान ने बताया कि इस क्रॉप कैफेटेरिया से जनपद के किसानों को धान फसल से संबंधित नवीनतम तकनीकी जानकारियां प्राप्त होंगी। 

डॉ. खान के अनुसार धान की इन प्रजातियों के परीक्षण के उपरांत जनपद की जलवायु के अनुकूल जो प्रजातियां बेहतर परिणाम देंगी, उन्हें और अधिक किसानों के मध्य प्रचारित एवं प्रसारित किया जाएगा। जिससे किसान लाभान्वित होंगे।

उन्होंने बताया कि संकर प्रजातियों, ऊसर सहनशील तथा सामान्य धान की कुल _15 प्रजातियों_ का क्रॉप कैफेटेरिया लगाया गया है। कृषक स्वयं क्रॉप कैफेटेरिया को देखकर धान की उत्तम प्रजातियों का मूल्यांकन कर सकेंगे और अपने क्षेत्र के अनुकूल प्रजातियों का चयन कर सकेंगे।

इस कैफेटेरिया की सबसे बड़ी खासियत यह है कि किसान एक ही जगह पर विभिन्न किस्मों की ऊंचाई, बालियों की लंबाई और चमक देखकर तुलना कर सकते हैं। साथ ही यह भी पता लगाना आसान हो जाएगा कि कौन सी प्रजाति में कीट या बीमारी जैसे ब्लास्ट, तना छेदक जल्दी लगती है और कौन सी प्रतिरोधी है। 

धान क्रॉप कैफेटेरिया के माध्यम से किसान यह भी जान सकेंगे कि कौन सी किस्म कितने दिनों में पकती है और प्रति एकड़ कितना उत्पादन देती है।

रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 

सत्य का असर समाचार पत्र, कानपुर 

संपर्क सूत्र: 9956834016

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा