कानपुर: महाराजपुर में NH पर भीषण हादसा, ओवरटेक में ट्रक से टक्कर, 1 की मौत 3 गंभीर घायल, ACP डॉ. विपिन ताडा ने दिया बयान

  

घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया। 

आज अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा ने हैलेट अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।


अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुए ACP डॉ. विपिन ताडा ने बताया, "ये आज महाराजपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी कल सुबह जिसमें कि एक व्यक्ति की अभी तक मृत्यु हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। शेष जो यात्री हैं इसमें उनकी स्थिति सामान्य है। अभी यहां हैलेट अस्पताल में आकर हमने इन्हें देखा है। साथ ही में घटनास्थल पर भी देखा है।"

उन्होंने आगे बताया, "प्रथम दृष्टया जो घायल हैं वह बता रहे हैं कि रात्रि में गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान एक ट्रक सामने चल रहा था उसमें ड्राइवर ने ले जाकर टक्कर मार दी जिसकी वजह से यह घटना घटित हुई है। जो भी है उसकी जांच की जा रही है।"

ACP ने बताया कि मृतक एवं घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घायलों का समुचित उपचार कराया जा रहा है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीड और लापरवाही से ओवरटेक करना हादसे की मुख्य वजह सामने आ रही है। फॉरेंसिक टीम और यातायात पुलिस भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटा रही है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

घटना के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बनी, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य कराया। 

कानपुर यातायात पुलिस ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि रात्रि में वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और ओवरटेक करते समय विशेष सावधानी बरतें। शराब पीकर वाहन न चलाएं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बाइट: अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि महाराजपुर में NH पर ओवरटेक के दौरान ट्रक से टक्कर, 1 की मौत, 3 घायल। जांच जारी।

  संपादकः सत्य का असर समाचार पत्र, कानपुर

पत्रकारः जितेंद्र कुमार सिंह पटेल

संपर्क सूत्र: 9956834016

ईमेल:satyakaasarnews24@gmail.com

खबर को जरुर शेयर करें 

ताकि लोगों को जानकारी मिल सके

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा