कानपुर: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर 9 जुलाई को करेंगी जनसुनवाई, सर्किट हाउस में सुनेंगी महिलाओं की शिकायतें

कानपुर नगर महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष अब कानपुर आएंगी। महिलाओं को सीधे अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।


जिला प्रोबेशन अधिकारी *विकास सिंह* ने जानकारी देते हुए बताया कि *राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली* की माननीय अध्यक्ष *श्रीमती विजया रहाटकर* दिनांक *09 जुलाई 2026* को कानपुर में जनसुनवाई करेंगी।

सर्किट हाउस में होगा कार्यक्रम

जनसुनवाई कार्यक्रम *प्रातः 11:00 बजे* सर्किट हाउस, कानपुर नगर के *नवीन सभागार* में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं, शिकायतों एवं प्रकरणों को गंभीरता से सुना जाएगा।

किन मामलों की होगी सुनवाई

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष महिलाओं से जुड़े घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, पुलिसिया कार्रवाई और अन्य महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों को सुनेंगी। 

कार्यक्रम के दौरान प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

महिलाओं से अपील

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की महिलाओं से अपील की है कि जिन महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत है, वे निर्धारित तिथि और समय पर सर्किट हाउस के नवीन सभागार में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकती हैं। 

इसके लिए महिलाओं को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। वे अपने संबंधित दस्तावेजों के साथ सीधे पहुंच सकती हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष का कानपुर आना महिलाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। इससे न सिर्फ समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा