कानपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने शनिवार को कानपुर मंडलायुक्त शिविर कार्यालय में कानपुर मंडल के 6 जनपदों के अधिकारियों के साथ पिछड़ा वर्ग कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 

कानपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने शनिवार को कानपुर मंडलायुक्त शिविर कार्यालय में कानपुर मंडल के 6 जनपदों के अधिकारियों के साथ पिछड़ा वर्ग कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक की।


 उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछड़ा वर्ग के लिए चल रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि पात्र लाभार्थियों की समयबद्ध पहचान कर उन्हें शासन की सुविधाओं से जोड़ना जरूरी है। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में उन्होंने मेडिकल, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक सहित विभिन्न संस्थानों में पढ़ने वाले पात्र छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति समय से पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही गरीब कन्याओं की विवाह अनुदान योजना का व्यापक प्रचार करने को कहा ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने लंबित प्रकरणों के निस्तारण, शिकायतों के समाधान और योजनाओं की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया। मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने सभी निर्देशों का अनुपालन कराने का आश्वासन दिया। बैठक में कानपुर मंडल के सभी छह जनपदों के अधिकारी मौजूद रहे।

सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा