कानपुर: पुलिस ने पकड़ा फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर 'Online Match Point', 3 गिरफ्तार, 4 हजार की ठगी
कानपुर: 'Online Match Point' के नाम पर शादी का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने 3 को पकड़ा, 104 सिम बरामद
शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय के नेतृत्व में साइबर टीम और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कल्याणपुर के कैलाश विहार में चल रहे फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया।
06.07.2026 को हुई कार्रवाई दिनांक 06.07.2026 को कैलाश विहार स्थित एक फ्लैट पर छापेमारी कर *"ऑनलाइन मैच पॉइंट"* नाम से संचालित फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर को ध्वस्त किया गया। पुलिस ने मौके से *03 अभियुक्त/अभियुक्ताओं* को गिरफ्तार किया है।
इस तरह करते थे ठगी
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह फेसबुक, मैट्रिमोनियल वेबसाइटों और सोशल मीडिया से शादी के इच्छुक युवक-युवतियों के नंबर इकट्ठा करता था। इसके बाद उन्हें कॉल और व्हाट्सएप करके संपर्क करता था।
इंटरनेट से महिलाओं की आकर्षक तस्वीरें डाउनलोड कर फर्जी प्रोफाइल बनाई जाती थीं। रजिस्ट्रेशन शुल्क, प्रोफाइल एक्टिवेशन, बातचीत कराने, मीटिंग फिक्स कराने के नाम पर पीड़ितों से बैंक खाते और क्यूआर कोड के जरिए पैसे लिए जाते थे।
पैसे मिलते ही फर्जी महिला प्रोफाइल से बातचीत कर पीड़ितों को विश्वास में लिया जाता था। कुछ समय बाद बहाने बनाकर संपर्क तोड़ दिया जाता था और पैसा हड़प लिया जाता था।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. *विक्रम खूटे* निवासी MG 365 जनता नगर, बर्ग 3, थाना बर्ग कमि। मूल पता छत्तीसगढ़, उम्र 26 वर्ष
2. *अनुराधा त्रिवेदी* निवासी EWS 4639 आवास विकास 3, थाना कल्याणपुर, उम्र 25 वर्ष
3. *प्रियांका* निवासी श्रीराम शादी कार्ड के पास, पुराना शिवली रोड, थाना कल्याणपुर, मूल निवासी रामपुर, बिल्हौर, उम्र 23 वर्ष
बरामदगी
पुलिस ने मौके से 07 एंड्रॉइड मोबाइल, 16 की-पैड मोबाइल, 09 डेस्कटॉप, 104 सिम, 02 चेकबुक, 50 हजार नकद, "Online Match Point" की मुहर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है।
थाना कल्याणपुर में BNS और IT Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें