कानपुर में ट्रैफिक का बड़ा अभियान: 300 वाहन चालान, NH-34 पर 169 ओवरस्पीड केस

कानपुर में ट्रैफिक का बड़ा अभियान: 300 वाहन चालान, NH-34 पर 169 ओवरस्पीड केस

कानपुर। यातायात को सुगम बनाने के लिए पुलिस उपायुक्त यातायात रविंद्र कुमार के निर्देश पर शहर में विशेष अभियान चलाया गया।

आज 21.07.2026 को DCP ट्रैफिक ने झकरकट्टी बस अड्डा मार्ग, टाटमिल चौराहा, जरीब चौकी और गोल चौराहा का निरीक्षण किया। चौराहों से 100 मीटर के दायरे में ई-रिक्शा, ऑटो और टैम्पो के अवैध संचालन पर रोक लगाई गई। choke points चिन्हित कर ट्रैवल टाइम कम करने के निर्देश दिए गए हाईवे पर कार्रवाई अभियान के दौरान हाईवे किनारे खड़े 300 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। इसमें यातायात पुलिस के 113 और सीसी टीम के 187 चालान शामिल हैं। वाहन चालकों से अपील की गई कि हाईवे पर अनावश्यक वाहन न खड़ा करें और हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करें।ओवरस्पीड पर बड़ी कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए 8 स्थानों पर बैरियर और हर 20 KM पर 3 इंटरसेप्टर लगाए गए हैं। आज NH-34 पर 169, NH-19 पर 62 और गंगा बैराज पर 57 वाहनों का ओवरस्पीड में चालान किया गया पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।

पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा