कानपुर। दिनांक 18.07.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रविंद्र कुमार के निर्देशन में "Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme" के अंतर्गत शहर में बड़ा अभियान चलाया गया।

पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 

कानपुर। दिनांक 18.07.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रविंद्र कुमार के निर्देशन में "Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme" के अंतर्गत शहर में बड़ा अभियान चलाया गया।


 बड़ा चौराहा, परेड, ग्रीन पार्क, घंटाघर, नरीना चौराहा सहित प्रमुख स्थानों पर यातायात नियमों का सघन निरीक्षण किया गया। अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा, ऑटो संचालन और सड़क किनारे अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई हुई। ई-रिक्शा, ई-ऑटो, टेम्पो को सवारी बैठाने के लिए कम से कम 100 मीटर की दूरी तय करने के निर्देश दिए गए।

इस अभियान में कुल 189 वाहनों के विरुद्ध MV Act के तहत चालान किया गया। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग-34 और 19 पर ओवरस्पीड के लिए 287 वाहनों का और गंगा बैराज पर 60 वाहनों का चालान किया गया।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि रॉन्ग साइड न चलें, हेलमेट-सीट बेल्ट लगाएं, गति सीमा का पालन करें और ओवरटेक दाहिने से ही करें। नियम तोड़ने पर 17.07.2026 को कुल 2056 चालान किए गए, जिनमें रॉन्ग साइड- 347, ट्रिपल सवारी- 82 शामिल हैं।

हेल्पलाइन: ट्रैफिक कंट्रोल रूम - 9305104340 | ग्रीन कॉरिडोर सेल - 9454402413

"सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा - नियमों का पालन करें व दूसरों को भी प्रेरित करें"

सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा