पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने रावतपुर के मस्वानपुर क्षेत्र में नाकाबंदी और रात्रि गश्त का निरीक्षण किया। संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 

कानपुर। दिनांक 24 जुलाई 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा थाना रावतपुर क्षेत्रान्तर्गत मस्वानपुर क्षेत्र में नाकाबंदी योजना के तहत रात्रि गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।


 साथ ही, कमिश्नरेट कानपुर नगर के पश्चिम जोन के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में भी नाकाबंदी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दूसरे जनपदों से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसका उद्देश्य अपराधियों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा भी लिया गया। 

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने, रात्रि गश्त को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा आमजन से शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कहा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और आमजन में सुरक्षा का भाव बना रहे।

रिपोर्ट: सत्य का असर समाचार पत्र, कानपुर

पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 

संपर्क सूत्र 9956 8340 16 

दिनांक: 24 जुलाई 2026


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा