कानपुर को 'जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट' बनाने की तैयारी, DCP ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने ली समीक्षा बैठक`

पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 

कानपुर को 'जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट' बनाने की तैयारी, DCP ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने ली समीक्षा बैठक`

कानपुर आज दिनांक 20.07.2026 को डीजी परिपत्र संख्या-42/25 के अनुपालन में जनपद को _"जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट (Zero Fatality District-ZFD)"_ के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से यातायात भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 


बैठक की अध्यक्षता _पुलिस उपायुक्त यातायात  रवीन्द्र कुमार_ ने की। बैठक में जनपद में घटित सड़क दुर्घटनाओं का विस्तृत विश्लेषण किया गया। दुर्घटनाओं के कारणों, परिस्थितियों एवं संवेदनशील स्थलों यानी ब्लैक स्पॉट्स की गहन समीक्षा की गई। DCP ट्रैफिक ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष ध्यान देते हुए वहां प्रभावी यातायात प्रवर्तन, नियमित निगरानी तथा सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

DCP महोदय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना केवल प्रवर्तन का विषय नहीं है, बल्कि यह जनसुरक्षा से जुड़ा दायित्व है। इसके लिए सभी अधिकारियों को समन्वित होकर कार्य करना होगा।

बैठक में हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना, नशे की हालत में ड्राइविंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

DCP ने सभी अधिकारियों को ZFD अभियान के लक्ष्यों को पूर्ण प्रतिबद्धता से प्राप्त करने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार सिंह पटेल

सत्य का असर समाचार पत्र, कानपुर

संपर्क सूत्र: 9956834016

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा