रबी 2026-27: 2 जुलाई से शुरू होगी अनुदानित बीजों की बुकिंग, किसानों को मिलेंगी निःशुल्क मिनी किट

कानपुर रबी सत्र 2026-27 के लिए किसानों को बड़ी राहत दी गई है। जिला कृषि अधिकारी अरूणेश प्रताप सिंह ने बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडारों से अनुदान पर बीज और निःशुल्क बीज मिनी किट प्राप्त करने के लिए प्रथम चरण की बुकिंग 02 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है।

किसान भाई घर बैठे भी बुकिंग कर सकेंगे। इसके लिए कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट `www.agriculture.up.gov.in` पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है। इसके अलावा किसान अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय या राजकीय कृषि बीज भंडार पर जाकर कार्यालय समय में भी बुकिंग करा सकते हैं।

➡️किस फसल की बुकिंग कब तक? 

विभाग ने अलग-अलग फसलों के लिए तारीखें तय की हैं। तोरिया फसल के लिए बुकिंग 02 जुलाई 2026 से 16 अगस्त 2026 तक होगी। इसकी ई-लॉटरी 17 अगस्त 2026 को निकाली जाएगी।

दलहनी फसलों में चना, मटर और मसूर तथा तिलहनी फसलों में राई, सरसों और अलसी के लिए बुकिंग 10 जुलाई 2026 से 10 सितम्बर 2026 तक चलेगी। इनकी ई-लॉटरी 11 सितम्बर 2026 को होगी।

गेहूं और जौ के किसानों के लिए बुकिंग 10 जुलाई 2026 से 30 सितम्बर 2026 तक की जाएगी। इसकी ई-लॉटरी 01 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

➡️दूसरे और तीसरे चरण की जानकारी 

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि द्वितीय और तृतीय चरण की बुकिंग भी 7-7 दिन के अंतराल पर खोली जाएगी। प्रत्येक चरण 3 दिन का होगा। सोमवार से बुधवार तक बुकिंग होगी और बृहस्पतिवार को ई-लॉटरी निकलेगी। इसके बाद शुक्रवार से रविवार तक फिर बुकिंग होगी और अगले सोमवार को ई-लॉटरी होगी।

श्री सिंह ने जनपद के सभी किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा में अपना आवेदन और बुकिंग अवश्य करा लें, जिससे अनुदानित बीज और निःशुल्क मिनी किट योजना का लाभ उठा सकें। समय पर बुकिंग न करने पर किसान इस योजना से वंचित रह सकते हैं

सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956834016

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा