कानपुर में उत्तर प्रदेश राज्य कर संग्रह सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव संपन्न हुआ। धर्मेन्द्र अवस्थी अध्यक्ष, सुरेश कुमार तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अभिषेक सिंह मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। सहायक आयुक्त देवेश पांडेय ने शपथ दिलाई।

उत्तर प्रदेश राज्य कर संग्रह सेवा संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन-चुनाव में अध्यक्ष धर्मेन्द्र अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार तिवारी व मंत्री अभिषेक सिंह निर्विरोध निर्वाचित

कानपुर आज राज्य कर सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य कर संग्रह सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी देवेश पांडेय सहायक आयुक्त राज्य कर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में वरिष्ठ सहायक नरेन्द्र कुमार व सोनल पांडेय ने चुनाव संपन्न कराया।

चुनाव में अध्यक्ष धर्मेन्द्र अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार तिवारी, मंत्री अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष सुशील मिश्रा व अवधेश कुमार पटेल निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निर्वाचित पदाधिकारियों को सहायक आयुक्त देवेश पांडेय व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री व जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने शपथ ग्रहण कराई।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे और उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए।

अधिवेशन में प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, विजय शर्मा, कमलेश यादव, मोहित मिश्रा, अनुज शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

धर्मेन्द्र अवस्थी 

जिला अध्यक्ष 

उत्तर प्रदेश राज्य कर संग्रह सेवा संघ कानपुर

सत्य काअसर समाचारपत्र कानपुर पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा